SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » कमरे के अंदर मिली बिना कपड़ों की लाश, रेलवे गैंगमैन की मौत बनी चर्चा का विषय

कमरे के अंदर मिली बिना कपड़ों की लाश, रेलवे गैंगमैन की मौत बनी चर्चा का विषय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    मध्य प्रदेश के शहडोल में एक रेलवे गैंगमैन की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार यह शव व्यक्ति के घर से नग्न अवस्था में बरामद किया गया है. इस मामले में पुलिस की जांच शुरु हो गई है औऱ कई लोगों से पुछताछ हो रही है. आइए समझते है पूरा मामला…

शहडोल। जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में एक रेलवे गैंगमैन का संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। गैंगमैन वीरेंद्र पटेल का नग्न अवस्था में शव उनके किराए के कमरे में पाई गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग अलग-अलग तरह की चर्चाएं करने लगे है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया की वीरेंद्र पटेल पढ़खुरी जिला सीधी का रहने वाला था‌।

पत्नी ने किया फोन तब मिली जानकारी

वीरेंद्र ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर गैंगमैन के रूप में काम करता था और किराए के कमरे में अकेले रहता था। शनिवार को दोपहर तीन बजे वीरेंद्र अपनी ड्यूटी पूरी कर वापस लौट रहा था, लेकिन रविवार को जब उनकी पत्नी ने उसे फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला. इसकी जानकारी पत्नी ने मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने दरवाजे को खटखटाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं पाई, जिसके बाद उन्होंने कमरे के रोशनदान से झांककर देखा तो वीरेंद्र की लाश कमरे के अंदर नग्न अवस्था में पड़ी थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया, ‘हमने परिजनों को सूचित किया था। शव के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मर्ग कायम कर जांच कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।’

 

रेलवे विभाग में चर्चा का विषय

पुलिस ने इस मामले में पड़ोसियों और अन्य संभावित गवाहों से बयान जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि उन्हें गैंगमैन के निजी जीवन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करनी होगी ताकि सही निष्कर्ष तक पहुंचा जा सके। इस संदिग्ध मृत्यु के मामले ने न केवल स्थानीय निवासियों को चिंतित किया है, बल्कि यह रेलवे विभाग में भी चर्चा का विषय बन गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us