SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » IPL 2025 Final: 11 साल बाद आईपीएल के फाइनल में पंजाब की टीम… मुंबई को हराने के बाद प्रीति जिंटा ने किसे मारी आंख

IPL 2025 Final: 11 साल बाद आईपीएल के फाइनल में पंजाब की टीम… मुंबई को हराने के बाद प्रीति जिंटा ने किसे मारी आंख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    IPL 2025 Final: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी की बदौलत पंजाब की टीम आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच गई हैं, जहां 3 जून को उसका मुकाबला विराट कोहली की आरसीबी से होगा। हार के बाद मुंबई इंडियंस के खेले में मातम था।

नई दिल्ली (IPL 2025 Final)। पंजाब ने रविवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वो कर दिखाया, जो 11 वर्षों से नहीं हुआ था। वर्षा के कारण दो घंटे से ज्यादा देर से शुरू हुए आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में रविवार को पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पंजाब की टीम 11 साल बाद आईपीएल का खिताबी मुकाबला खेलेगी, जहां उसका सामना तीन जून को आरसीबी से होगा।

मुंबई की टीम ने पंजाब के सामने 204 रन का लक्ष्य रखा था। कप्तान श्रेयस अय्यर (87*) और नेहाल वढेरा (48) की पारियों से पंजाब ने 19 ओवर में ही ये लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इससे पहले पंजाब की टीम 2014 में फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे केकेआर के विरुद्ध हार का सामना करना पड़ा था।

naidunia_image

प्रीति जिंटा ने मनाया जश्न, वायरल हुए वीडियो

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us