SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » नौकरी दिलाने के बहाने गांवों की गरीब लड़कियों को रायपुर बुलाया और देह व्यापार में धकेला… खबरी का मिस्ड कॉल आते ही पुलिस ने मारा छापा

नौकरी दिलाने के बहाने गांवों की गरीब लड़कियों को रायपुर बुलाया और देह व्यापार में धकेला… खबरी का मिस्ड कॉल आते ही पुलिस ने मारा छापा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:       Prostitution in Raipur: गांव की लड़कियों की गरीबी और लाचारी का फायदा उठाने वाली यह खबर छत्तीसगढ़ के रायपुर से है। सूचना मिलने पर पुलिस ने अपने आदमी को ग्राहक बनाकर पहुंचाया। उससे कहा गया कि मौके पर अनैतिक गतिविधियां नजर आए, तो वह मिस्ड कॉल कर दे।

रायपुर (Prostitution in Raipur): राजधानी में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने राजफाश किया है। आरोपी प्रदेश के कई छोटे कस्बों और गांवों से गरीब लड़कियों को निशाना बनाकर रायपुर लाई थी। उन्हें घरों में काम दिलाने का झांसा देकर राजधानी लाया गया। यहां उनकी बेबसी और आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया।

यह देह व्यापार शहर के रिहायशी क्षेत्र भाठागांव के एक किराए के मकान में चल रहा था। पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।

मुखबिर को ग्राहक बनकर पहुंचाया… पुलिस ने ऐसे दी दबिश

  • आरोपी पर सारंगढ़, जांजगीर-चांपा और सरगुजा की गरीब लड़कियों को काम दिलाने के बहाने रायपुर लाकर देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। पुलिस ने मौके से पंद्रह सौ रुपये नकद किए हैं।
  • पुलिस को बीते शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इटालिया हाउस, भाठागांव के एक किराए के मकान में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलते ही, सीएसपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

 

  • टीम ने गवाहों के साथ मिलकर छापा मारा। एक पाइंटर (पुलिस का मुखबिर) को 1,500 रुपये देकर इटालिया हाउस, भाठागांव भेजा गया। पाइंटर को देह व्यापार में शामिल दलाल और महिलाओं की आपत्तिजनक गतिविधियों की जानकारी लेने और मिस काल के जरिये इशारा करने को कहा गया।
    • पाइंटर के इशारे पर पुलिस टीम ने मकान को चारों ओर से घेर लिया और दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुई। अंदर पाइंटर के अलावा चार अन्य लड़कियां मिलीं। लड़कियों ने बताया कि रुषा खरे ने उन्हें गांव से रायपुर बुलाया था।

     

    • लड़कियों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित रुषा खरे के खिलाफ पीटा एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

     

    naidunia_image

     

    एक महीने पहले बुलाई गई थीं लड़कियां

    लड़कियों को लगभग एक महीने पहले उनके घरों से बुलाया गया था। आरोपित खुद भी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की है। आरोपित ने फोन से युवतियों से संपर्क किया था। इसके बाद उनकी आर्थिक हालातों को जानने के बाद, उन्हें रायपुर में नौकरी का झांसा दिया और यहां किराए के मकान में लाकर अपने साथ रख लिया। कुछ दिनों तक खाली बैठने के बाद उसने युवतियों को अधिक पैसे मिलने का लालच देकर देह व्यापार में धकेल दिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us