सीमा सिंह शहडोल -: JEE Advanced Result 2025 OUT: आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा रविवार, 18 मई 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में हुई गई थी। इस साल, कुल 187223 उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पंजीकरण कराया था।
नई दिल्ली (JEE Advanced Result 2025 OUT)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने 2 जून, सोमवार को JEE एडवांस्ड 2025 के परिणाम (JEE Advanced Result 2025) घोषित कर दिए हैं। कोटा के रजित गुप्ता ने देश में टॉप रैंक हासिल की है। आईआईटी दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने 360 में से 332 अंक प्राप्त किए हैं। मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के माजिद मुजाहिद हुसैन को ऑल इंडिया थर्ड रैंक मिली है।
जो उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2025 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। IIT कानपुर ने JEE एडवांस फाइनल आंसर की 2025 जारी कर दी है।
इससे पहले, जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की 25 मई को जारी की गई थी और उम्मीदवारों से 27 मई, शाम 5 बजे तक आपत्तियां दर्ज करने को कहा गया था।
परिणामों के साथ-साथ छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अंतिम आंसर शीट भी देख सकेंगे। जेईई एडवांस्ड परिणाम 2025 देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
How to check JEE Advanced results?
- jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर JEE एडवांस्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने और सबमिट करने के लिए अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित अपना JEE एडवांस्ड रिजल्ट 2025 देखें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें या प्रिंट आउट लें।
टॉपर्स की लिस्ट
- रजित गुप्ता
- सक्षम जिंदल
- माजिद मुजाहिद हुसैन
- पार्थ मंदार वर्तक
- उज्जवल केसरी
- अक्षत कुमार चौरसिया
- साहिल मुकेश देव
- देवेश पंकज भैया
- अर्णव सिंह
- वडलामुडी लोकेश








