सीमा सिंह शहडोल -: (accident news) शहडोल में एक बाइक बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर जैतपुर थाना क्षेत्र के खामीडोल में कुडेली गांव में हुई है।
रमेश पाव (24) बाजार से घर कुडेली गांव जा रहा था। खामीडोल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उसे सिर में चोट लगी। बताया कि रमेश मजदूरी करता था।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जैतपुर थाना प्रभारी जिया उल हक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।







