सीमा सिंह शहडोल -: (craim news )शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र के कोयलारी में चोरों ने एक घर की दीवार में सेंध लगाकर 6 लाख की चोरी कर ली। चोरी की यह वारदात रिटायर्ड कर्मचारी अबरार खान के घर में हुई।
अबरार खान खैरहा के रहने वाले हैं और कुछ साल पहले ही उन्होंने कोयलारी में घर बनवाया था। खैरहा दरगाह में तीन दिवसीय उर्स चल रहा था। सोमवार शाम को अबरार अपनी पत्नी के साथ कोयलारी वापस आ गए, जबकि उनका बेटा और बहू उर्स में रुक गए।
घर पहुंचकर अबरार ने बेटे-बहू के कमरे में ताला लगाया और परिवार के साथ अपने कमरे में सो गए। मंगलवार सुबह जब वह उठे तो उनका दरवाजा बाहर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। तब देखा गया कि बेटे-बहू के कमरे की दीवार में बाहर से छेद किया गया है।
जब कमरे का ताला खोलकर देखा गया तो अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे कीमती जेवरात और 15 हजार रुपए नकद चोरी हो चुके थे। कुल मिलाकर करीब 6 लाख की चोरी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है







