SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में दुकान के चेंजिंग रूम में मिला छिपा कैमरा:महिला ग्राहकों का अश्लील वीडियो बनाने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार

शहडोल में दुकान के चेंजिंग रूम में मिला छिपा कैमरा:महिला ग्राहकों का अश्लील वीडियो बनाने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      शहडोल (सीमा सिंह)    शहडोल में देवलौंद थाना क्षेत्र के बुढ़वा बस स्टैंड पर स्थित एक कपड़ा दुकान में महिला ग्राहकों का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। शनिवार को पुलिस ने बाप-बेटे खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

दुकान मालिक नारायणदीन गुप्ता और इसके बेटे ने चेंजिंग रूम में छिपा कैमरा लगा रखा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब दुकान मालिक के बेटे ने कुछ वीडियो अपने दोस्तों के साथ शेयर किए। एक स्थानीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दुकान की पहचान कर ली। स्थानीय लोग और महिलाएं दुकान पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने कैमरा जब्त किया

बुढ़वा निवासी कृष्णपाल सिंह बैस की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। दुकान की जांच में चेंजिंग रूम से कैमरा बरामद हुआ है। जांच में सामने आया कि पिता-पुत्र लंबे समय से इस कैमरे के जरिए महिला ग्राहकों का वीडियो देखते थे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us