SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला:21 वर्षीय मजदूर की मौके पर मौत; चालक गिरफ्तार

शहडोल में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला:21 वर्षीय मजदूर की मौके पर मौत; चालक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शहडोल (सीमा सिंह)  शहडोल-रीवा मार्ग पर मिडवे के सामने एक ट्रक ने बाइक सवार मजदूर को कुचल दिया। हादसे में 21 वर्षीय कृष्ण यादव की मौके पर मौत हो गई। कृष्ण यादव पास के गांव का रहने वाला था।

कृष्ण एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। ठेकेदार ने उसे ब्यौहारी बाजार से सामान लाने भेजा था। वापसी के दौरान शहडोल से रीवा की तरफ जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

रहवासियों ने ट्रक को रोका

स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोका। उन्होंने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के कारण मुख्य मार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us