SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » डॉक्टर के हाथ में बका देखकर भागे अधिकारी-बीजेपी नेता:शहडोल के धनपुरी में अस्पताल की जांच करने गए थे; शिकायत पर बयान ले रहे थे

डॉक्टर के हाथ में बका देखकर भागे अधिकारी-बीजेपी नेता:शहडोल के धनपुरी में अस्पताल की जांच करने गए थे; शिकायत पर बयान ले रहे थे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शहडोल (सीमा सिंह)     शहडोल के धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार शाम अस्पताल में गड़बड़ियों की जांच के लिए पहुंची टीम और बीजेपी नेता को डॉक्टर ने धारदार हथियार (बका) से डराते हुए दौड़ा दिया। जांच टीम के दोनों सदस्य और भाजपा नेता ने भागकर अपनी जान बचाई।

बीजेपी के धनपुरी मंडल उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश रजक ने अस्पताल में हो रही वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। इस पर सीएमएचओ कार्यालय से दो सदस्यीय जांच टीम अस्पताल पहुंची। शिकायतकर्ता सूर्यप्रकाश को भी बयान के लिए बुलाया गया था।
बयान दर्ज कराने के दौरान भड़का डॉक्टर बयान दर्ज करवाते समय डॉक्टर सचिन कारकुर अचानक जांच टीम के सवालों से भड़क गए। वो धारदार हथियार लेकर आए और टीम के साथ भाजपा नेता को दौड़ा दिया। इस घटना के बाद जांच टीम और सूर्यप्रकाश वहां से भाग निकले। जांच टीम में शामिल डॉक्टर एसडी कवर ने फौरन धनपुरी पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस बोली- बयान के आधार पर होगी कार्रवाई थाना प्रभारी खेम सिंह पेन्द्रो ने बताया कि मामले की शिकायत हमें मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो विवाद शांत हो चुका था। हम जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
डॉक्टर बोले- कचरा हटाने उठाया हथियार डॉ. सचिन कारकुर का कहना है कि वह हथियार अस्पताल में लगे कचरे को हटाने के लिए ले गए थे। किसी को नहीं दौड़ाया। डॉ. सचिन का आरोप है कि जांच टीम बिना किसी आधिकारिक पत्र के आई थी, इसलिए उन्होंने कोई बयान नहीं दिया।

भ्रष्टाचार की शिकायत पर पहुंची थी जांच टीम डॉक्टर सचिन कारकुर के खिलाफ बीजेपी के सूर्य प्रकाश ने वित्तीय अनियमितता, कर्मचारियों को प्रताड़ित करने और शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत थी। इसके साथ ही सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई थी।
इस पर सीएमएचओ ने जांच टीम गठित की, जो जांच के लिए शनिवार को धनपुरी अस्पताल पहुंची थी। यहां पर बयान दर्ज कराने के दौरान डॉक्टर सचिन भड़के गए और मारने के लिए अस्पताल में बका लेकर निकला। विधायक के पास डॉक्टर के ट्रांसफर के लिए आवेदन भी दिया गया था।

बीएमओ पद से हटाकर धनपुरी भेजा गया डॉक्टर सचिन कारकुर करीब 2 साल से धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं। इससे पहले वे दो बार बुढ़ार बीएमओ रह चुके हैं। लापरवाही और लगातार शिकायतों के बाद उन्हें बीएमओ पद से हटाकर धनपुरी अस्पताल में पदस्थ किया गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us