SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में मरखी माता मंदिर के जंगल में छापेमारी:केशवाही पुलिस ने जब्त किया 12 क्विंटल कोयला, आरोपियों की तलाश जारी

शहडोल में मरखी माता मंदिर के जंगल में छापेमारी:केशवाही पुलिस ने जब्त किया 12 क्विंटल कोयला, आरोपियों की तलाश जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      सीमा सिंह शहडोल-:   शहडोल में केशवाही पुलिस ने मरखी माता मंदिर के समीप जंगल से 12 कुंटल अवैध कोयला जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग यहां अवैध कोयला संग्रहित कर रहे हैं।

चौकी प्रभारी आशीष झरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर अवैध कोयला बरामद किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि केशवाही क्षेत्र में लगातार कोयले की चोरी हो रही है। स्थानीय मरखी देवी मंदिर के पास खनन माफियाओं ने अपना गढ़ बना रखा है। इस बात की जानकारी पुलिस और खनिज विभाग को है इसके बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है।

स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई का समर्थन किया है। उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us