सीमा सिंह शहडोल-: जैतपुर पुलिस ने कशेड़ नदी से अवैध रेत खनन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रेत से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बोकरा मार गांव की कशेड़ नदी के पास कार्रवाई की। चालक रामदयाल पाव को भागने की कोशिश के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने उस पर खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी जिया उल हक के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में खनिज के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जांच में ट्रैक्टर मालिक को भी आरोपी बनाया जाएगा। मामले की जांच जारी है।







