SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में नाबालिग लड़की से रेप:स्नैपचैट पर दोस्ती के बाद फोटो मांगी, ब्लैकमेल कर गलत काम किया

शहडोल में नाबालिग लड़की से रेप:स्नैपचैट पर दोस्ती के बाद फोटो मांगी, ब्लैकमेल कर गलत काम किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल-:   शहडोल में 15 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। घटना धनपुरी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहले खुद को उसकी उम्र का बताया। दोस्ती बढ़ने के बाद उसने स्नैप चैट पर लड़की से अश्लील फोटो मांगी।

आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर रेप किया। पीड़ित ने यह बात अपने परिजनों को बताई। परिजन ने धनपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया।

आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस

एएसपी अभिषेक दिवान के अनुसार आरोपी की पहचान हो चुकी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
धनपुरी पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सतर्क रहना जरूरी है। अभिभावकों को अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए। बच्चों को सोशल मीडिया के खतरों के बारे में जागरूक करना आवश्यक है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us