SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » साइबर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन का अलर्ट:अफसर बोले-अनजान लिंक न खोलें; आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें कॉल

साइबर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन का अलर्ट:अफसर बोले-अनजान लिंक न खोलें; आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें कॉल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      सीमा सिंह शहडोल-:   शहडोल जिला प्रशासन ने नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह और पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की अपील की है।

प्रशासन ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर आने वाली अफवाहों और अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें। साथ ही इन्हें आगे शेयर भी न करें। अंजान लिंक पर क्लिक न करें क्योंकि यह साइबर अटैक का जरिया बन सकता है। सामाजिक और धार्मिक भावनाओं से जुड़ी पोस्ट न करें।

जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर नजर रख रहा है। नियमों के उल्लंघन पर साइबर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। आपातकालीन स्थिति में नागरिक कंट्रोल रूम के नंबर 7049156289 और 7587636128 पर संपर्क कर सकते हैं। होम गार्ड कार्यालय का लैंडलाइन नंबर 07652-240324 हैI

शहडोल पुलिस ने व्हाट्सएप सुरक्षा के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। इसमें व्हाट्सएप को नियमित अपडेट करने की सलाह दी गई है। फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्स को भी समय-समय पर अपडेट करते रहें। नागरिक अपनी शिकायत थाना, एसडीएम, तहसीलदार या नगर पालिका अधिकारी को भी कर सकते हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us