SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Pahalgam Terror Attack: इंदौर के सुशील नथानियल की पत्नी जेनिफर बोलीं- वो चार आतंकी बार-बार मेरी आंखों के सामने आते हैं, उन्हें भी मारो

Pahalgam Terror Attack: इंदौर के सुशील नथानियल की पत्नी जेनिफर बोलीं- वो चार आतंकी बार-बार मेरी आंखों के सामने आते हैं, उन्हें भी मारो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ रिपोर्टर सीमा सिंह शहडोल -:  Pahalgam terror attack victim wife Jennifer: पहलगाम हमले में मारे गए इंदौर के सुशील नथानियल की पत्नी जेनिफर ने पाकिस्तान पर भारत द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। जेनिफर ने कहा कि उन चार आतंकियों को भी मारना चाहिए, जिन्होंने उनके पति की जान ली थी। जेनिफर ने कहा कि वे चार आतंकी आज भी बार-बार मेरी आंखों के सामने आते हैं।
  • पत्नी के सामने सुशील नथानियल को आतंकियों ने मार दी थी गोली।
  • सुशील पत्नी, बेटी और बेटे के साथ कश्मीर घूमने के लिए गए थे।
  • आतंकियों की फायरिंग में बेटी के पैर में भी लगी थी एक गोली।

, इंदौर। पाकिस्तान पर भारत द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक के बाद उन लोगों के दिलों को कुछ राहत मिली है, जिनके अपने पहलगाम आतंकी हमले का शिकार(Pahalgam terror attack victim) हुए। इंदौर के सुशील नथानियल भी इनमें से एक थे। सुशील की पत्नी जेनिफर ने कहा कि उन चार आतंकियों को भी मारना चाहिए, जिन्होंने हमला किया।

जेनिफर(Sushil Nathaniel wife statement) ने कहा कि सुबह 6 बजे मुझे पता चला कि भारत ने हमला कर दिया। वो जो चार आतंकवादी थे, उन्हें भी मारना चाहिए। जेनिफर ने कहा-उन आतंकियों के चेहरे पर खौफ आना चाहिए। इसके साथ ही, जो उन्हें ये सिखा रहे हैं, उन्हें भी मारना चाहिए।

उन्होंने कहा- वे चार आतंकी आज भी बार-बार मेरी आंखों के सामने आते हैं। जेनिफर की आंखों के सामने ही पहलगाम में आतंकियों ने सुशील की जान ले ली थी। सुशील अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ कश्मीर घूमने गए थे। आतंकी हमले में उनकी बेटी को भी गोली लगी थी।

naidunia_image

भारत ने शुरू किया एक्शन

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन(India airstrike on Pakistan) शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में हुए हमले में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us