SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » मध्य प्रदेश के सीधी के रामपुर नैकिन में पदस्थ नायब तहसीलदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मध्य प्रदेश के सीधी के रामपुर नैकिन में पदस्थ नायब तहसीलदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ रिपोर्टर सीमा सिंह शहडोल -:    मध्य प्रदेश के सीधी जिले के पटेहरा गांव में नायब तहसीलदार को गांव के लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। गांव में अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारी के बीच विवाद हुआ था। घटना में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
  • ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार पर पत्थर भी बरसाए।
  • सरकारी जमीन पर कर रहा था ग्रामीणों ने अतिक्रमण।
  • पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

(Sidhi News)। सीधी जिले के रामपुर नैकिन में पदस्थ नायब तहसीलदार को पटेहरा गांव के ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूंसों से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने उन पर पथराव भी किया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी है। वे पटेहरा गांव दोपहर साढ़े तीन बजे अतिक्रमण हटाने के नोटिस पर हुए विवाद के बाद पहुंचे थे।

जानकारी लगते ही थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर आरोपितों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया। चार आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

नोटिस देने गए था कोटवार, तभी करने लगे विवाद

नायब तहसीलदार जेपी पांडे ने बताया कि मंगलवार को कोटवार सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए पटेहरा गांव में नोटिस देने गया था। नोटिस देखकर गांव के लोनिया परिवार के लोग कोटवार से विवाद करने लगे।

naidunia_image

इसकी जानकारी कोटवार ने नायब तहसीलदार को दी। सूचना मिलते ही वे गांव पहुंचे तो राजेंद्र लुनिया, जेपी लुनिया, दिलीप लुनिया और सनत लुनिया सहित आठ-दस लोगों ने उन पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। वे अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

तभी पीछा कर उन पर पत्थर बरसाए गए। इस हमले में नायब तहसीलदार के सिर में चोट आई है। वे किसी तरह भागकर घायल अवस्था में रामपुर नैकिन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में उन्होंने इलाज कराया।

तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

रामपुर नैकिन के पटेहरा गांव में नायब तहसीलदार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। – सुधांशु तिवारी, थाना प्रभारी, रामपुर नैकिन

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us