SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » अमलाई में गोलीकांड के चारों आरोपी पकड़ाए:पुरानी रंजिश में युवक को मारी थी गोली; देशी कट्टा भी बरामद

अमलाई में गोलीकांड के चारों आरोपी पकड़ाए:पुरानी रंजिश में युवक को मारी थी गोली; देशी कट्टा भी बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल में शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर 3 बजे के आसपास आसमान में घने बादल छाए। कुछ ही देर में तेज बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। बारिश करीब आधे घंटे तक चली।

इस दौरान एक दुखद घटना हुई। सोहागपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में 12 वर्षीय नंदिनी बैगा की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। नंदिनी अपने नाना-नानी के घर रह रही थी। वह बारिश शुरू होने पर घर के बाहर सूख रहे कपड़े समेटने गई थी। तभी उस पर बिजली गिर गई।

गांव के पंच ने इस घटना पर दुख जताते हुए लोगों से बारिश के मौसम में सतर्क रहने और बच्चों को घर के बाहर न भेजने की अपील की है।
बारिश से जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

आम की फसल को नुकसान की संभावना

कृषि वैज्ञानिक डॉ. मृगेंद्र सिंह ने चेतावनी दी है कि इस तरह की तेज बारिश और ओलावृष्टि से आम की फसल को नुकसान हो सकता है।

उन्होंने किसानों को सतर्क रहने और फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है। उनके अनुसार, अगर ऐसा मौसम जारी रहा तो कृषि उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us