SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » अमलाई में गोलीकांड के चारों आरोपी पकड़ाए:पुरानी रंजिश में युवक को मारी थी गोली; देशी कट्टा भी बरामद

अमलाई में गोलीकांड के चारों आरोपी पकड़ाए:पुरानी रंजिश में युवक को मारी थी गोली; देशी कट्टा भी बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:     अमलाई पुलिस ने शनिवार को गोलीकांड के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते अनीश कुमार सिंह को गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। घटना अमलाई OPM के सब्जी ग्राउंड के पास की है।

आरोपियों ने अनीश पर हमला कर उसके पैर में गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल अनीश को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बबलू उर्फ कन्हैया शर्मा (43), बल्ली उर्फ सूर्यप्रताप सिंह (42), गोपालू (39) और विजय उर्फ बिज्जू पनिका (28) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 5 हजार रुपए कीमत का 315 बोर का देसी कट्टा बरामद हुआ है।

थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा के अनुसार, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। वे इस मामले में कानूनी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाएंगे।

आरोपी बबलू ग्राम धनगवां का रहने वाला है। गोपाल और विजय रॉवल मार्केट के पास रहते हैं। बल्ली प्रियदर्शनी कॉलोनी का निवासी है। सभी आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us