SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में स्कूल जा रही नाबालिग से रेप:मोबाइल पर बात करते देखा,घर में बताने की धमकी दी; पूर्व मंत्री के निर्माणाधीन मकान में वारदात

शहडोल में स्कूल जा रही नाबालिग से रेप:मोबाइल पर बात करते देखा,घर में बताने की धमकी दी; पूर्व मंत्री के निर्माणाधीन मकान में वारदात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल में 8वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पांडव नगर में स्कूल जा रही 13 वर्षीय छात्रा के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया।

आरोपी की पहचान पंकज कटारे (54) के रूप में हुई है। वह कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है।

स्कूल के पास रोका, बहला-फुसलाकर ले गया जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी। आरोपी ने उसे स्कूल के पास रोका और बहला-फुसलाकर एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर ले गया। ये मकान पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह का बताया जा रहा है।

इसी बीच आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को बच्ची के चीखने की आवाज सुनाई दी। जब लोग अपने घर से बाहर निकले तो उन्हें तीसरी मंजिल की खिड़की से आरोपी नजर आया। लोगों ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने भागने से पहले ही आरोपी को पकड़ा जब पुलिस मौके पर पहुंची तब आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद तीसरी मंजिल से नीचे उतर रहा था। उसी वक्त पुलिस ने उसे पकड़ लिया। छात्रा भी रोते हुए सीढ़ियों से उतर रही थी। पुलिस की ओर से सूचना पाकर पीड़ित छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची के परिवार से परिचित है। हालांकि अभी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की 1일

पुलिस का कहना है कि पूर्व मंत्री के जिस मकान में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है, वहां निर्माण कार्य करीब डेढ़ साल से बंद है। घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था।
मोबाइल पर बात कर रही थी, आरोपी ने ब्लैकमेल किया

एडिशनल एसपी अभिषेक दीवान ने बताया कि छात्रा जब घर से स्कूल के लिए निकली थी, तो वह राजेंद्र टॉकीज के पास रुक कर मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। आरोपी पंकज कटारे की नजर छात्रा पर पड़ी। वह उसे थमकाने लगा।

आरोपी ने कहा कि अगर मेरे साथ नहीं चलोगी, तो तुम्हारे घर बता दूंगा कि तुम लड़कों से बात करती हो। यह सुनकर छात्रा डर गई। इसके बाद आरोपी उसे पास ही निर्माणाधीन मकान में ले गया।

कुछ महीने पहले ही सजा काटकर जेल से छूटा कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी कुछ महीने पहले ही जेल से दुष्कर्म के एक मामले में सजा काटकर रिहा हुआ था।
आरोपी को 2016 में मासूम से दुष्कर्म के मामले में 10 साल की सजा हुई थी। 2026 में उसे रिहा होना था, लेकिन अच्छे चाल-चलन की वजह से 2 साल पहले ही यानी 2024 में उसे रिहा कर दिया गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us