SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » धनपुरी में बिजली का ट्रांसफार्मर जला:पटाखों जैसी तेज आवाज से सहम गए रहवासी; कई घंटे तक क्षेत्र अंधेरे में

धनपुरी में बिजली का ट्रांसफार्मर जला:पटाखों जैसी तेज आवाज से सहम गए रहवासी; कई घंटे तक क्षेत्र अंधेरे में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -: धनपुरी के वार्ड-1 में गुरुवार को कॉलेज तिराहा के पास बिजली के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। पटाखों जैसी तेज आवाज से राहगीर और स्थानीय निवासी सहम गए। स्थानीय निवासी मजीद खान ने बताया कि ट्रांसफार्मर से आग की लपटें निकल रही थीं। इससे आसपास की कई वाडों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। इस समय जिले में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि अचानक लोड बढ़ने से ऐसी घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा सभी उपकरणों की नियमित जांच की जा रही है। सुरक्षा उपायों को और कड़ा किया जाएगा।
स्थानीय निवासी अजय ने चिंता जताई कि ऐसी घटनाओं से जान और संपत्ति को खतरा हो सकता है। उन्होंने बिजली विभाग से अधिक सतर्कता बरतने की मांग की। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और बिजली आपूर्ति बहाल की गई।

बिजली विभाग ने आश्वासन दिया है कि गर्मी के मौसम में उपकरणों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us