SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » आलीराजपुर में 6वीं की छात्रा से गैंगरेप:दो ने दुकान के बाहर पहरा दिया, 3 ने दुष्कर्म किया; आवाज सुनकर बच्ची की मां पहुंची तो भागे

आलीराजपुर में 6वीं की छात्रा से गैंगरेप:दो ने दुकान के बाहर पहरा दिया, 3 ने दुष्कर्म किया; आवाज सुनकर बच्ची की मां पहुंची तो भागे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -: आलीराजपुर में 13 साल की 6वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव की है।

एएसपी प्रदीप पटेल ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे पीड़ित बच्ची परीक्षा देकर अपनी मां की दुकान पर अकेली बैठी थी। उसकी बड़े बनाने की दुकान है। इस दौरान 5 युवक वहां पहुंचे। मौका पाकर इनमें से तीन ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। दो आरोपी दुकान के बाहर निगरानी करते रहे।

पीड़ित के परिजन ने बताया कि रात का समय था। बच्ची की आवाज सुनकर मां पहुंची तो 4 आरोपी भाग गए। एक को मौके से पकड़ लिया था। हम पुलिस से मांग करते हैं कि इन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। छोटी बच्ची के साथ गलत हुआ है। इन्हें छोड़ना नहीं चाहिए।
पुलिस ने पांचों आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 5 में से दो आरोपियों को बच्ची पहचानती है। वहीं अजमेर सिंह पर पहले से थाने में एक केस दर्ज है।

1. अजमेर पिता कासु रावत जाति भिलाला (22)

2. राहुल पिता गिलदार रावत जाति भिलाला (20)

3. अरविंद पिता रमेश रावत जाति भिलाला

(21)

4. निलेश पिता सिलदार रावत जाति (18)

5. राकेश पिता जागरसिंह रावत जाति भिलाला (21)

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने की कार्रवाई की मांग इस घटना पर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा-
मध्य प्रदेश आदिवासियों पर अत्याचार और नाबालिगों से दुष्कर्म के मामलों में पहले स्थान पर है। उन्होंने सरकार से दुष्कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आदिवासियों से अत्याचार एवं नाबालिगों से दुष्कर्म के मामलों में मप्र देश में प्रथम स्थान पर है. अब अलीराजपुर के ग्राम बोरकुंआ में तेरह वर्ष की नाबालिग से घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म की दुःखद घटना सामने आ रही है। दुष्कर्मियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us