SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में बच्चे नहीं होने पर पत्नी का अपमान किया:पति ने गुस्से में पड़ोसी की डंडे मारकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

शहडोल में बच्चे नहीं होने पर पत्नी का अपमान किया:पति ने गुस्से में पड़ोसी की डंडे मारकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हत्या का आरोपी नन्हेलाल सिंह गोड़ पकड़ाया है। पुलिस ने सोमवार को इसे ग्राम जोरा से गिरफ्तार किया है। घटना 30 मार्च की है।

ग्राम बेडरा निवासी राजेश साकेत (35) शाम 6 बजे घर से निकला था। अगली सुबह उसे गांव के महुआ पेड़ के नीचे घायल अवस्था में पाया गया। उसे पहले सीएचसी ब्यौहारी और फिर संजय गांधी मेडिकल अस्पताल रीवा ले जाया गया, जहां 31 मार्च को उसकी मौत हो गई।

पूछताछ में आरोपी नन्हेलाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि 20 साल की शादी के बाद भी उसके बच्चे नहीं हैं। पड़ोसी राजेश ने इसी बात को लेकर उसका अपमान किया था।

राजेश ने उसकी पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने पर नन्हेलाल ने गुस्से में आकर डंडे से हमला कर दिया था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us