SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला:उमरिया की छात्रा से शादी का झांसा दिया, 5 साल तक बनाता रहा संबंध

शहडोल में दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला:उमरिया की छात्रा से शादी का झांसा दिया, 5 साल तक बनाता रहा संबंध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल महिला थाने में एक गंभीर मामला सामने आया है। उमरिया जिले की 27 वर्षीय छात्रा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने बताया कि वह 2019 में शहडोल के पांडव नगर कालोनी में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र का रहने वाला प्रदीप रैदास भी पास में किराए के मकान में रहता था। प्रदीप आईटीआई कर रहा था।

दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और नजदीकियां बढ़ीं। प्रदीप ने छात्रा से प्यार का इजहार किया। इसके बाद शादी का वादा करके अपने दोस्त के मकान में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने अलग-अलग जगहों पर ले जाकर 5 साल तक दुष्कर्म करता रहा।
जब शादी की बात आई तो आरोपी मुकर गया। पीड़िता ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। फिर परिजनों के साथ शहडोल महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ बीएनएस की धारा 64, 64 (2) एम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में जब महिला थाना डीएसपी विकास पांडेय ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us