SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » तीन दिन में 100 से ज्यादा कौओं की मौत:शहडोल पशु चिकित्सा विभाग की टीम जांच में जुटी, कारण अभी अज्ञात

तीन दिन में 100 से ज्यादा कौओं की मौत:शहडोल पशु चिकित्सा विभाग की टीम जांच में जुटी, कारण अभी अज्ञात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल जिले में पिछले तीन दिनों से कौओं की मौत का सिलसिला जारी है। झीक बिजुरी के मैरटोला करौदी क्षेत्र में अब तक 100 से अधिक कौओं की मौत हो चुकी है।

वेटरनरी डिपार्टमेंट के उप संचालक डॉ. पीके पाठक ने विशेषज्ञ टीम को मौके पर भेजा है।

टीम कौओं की मौत के कारणों की जांच कर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, मौत के पीछे विषाक्त पदार्थों का सेवन, संक्रामक रोग या पर्यावरणीय परिवर्तन हो सकते हैं।

निवासी बोले- कौओं की मौत चिंताजनक

स्थानीय निवासियों ने सबसे पहले क्षेत्र में कौओं की संख्या में कमी देखी। राधेश्याम तिवारी ने कहा कि कौए पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इतनी बड़ी संख्या में उनकी मौत चिंताजनक है।
डॉ. पाठक ने कहा कि अगर यह किसी संक्रामक रोग का मामला है, तो अन्य पक्षियों और जानवरों की सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाए जाएंगे। पशु चिकित्सा विभाग की टीम जांच में तेजी ला रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us