SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Maharajganj News: मस्जिद में घुसा तेंदुआ, नमाजियों के बीच मचा हाहाकार; लोगों ने पकड़कर मार डाला

Maharajganj News: मस्जिद में घुसा तेंदुआ, नमाजियों के बीच मचा हाहाकार; लोगों ने पकड़कर मार डाला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:   महाराजगंज के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के मझौली गांव में तेंदुए ने मस्जिद में घुसकर चार नमाजियों पर हमला कर दिया। घायल नमाजियों को अस्पताल भेजा गया। तेंदुआ पकड़े जाने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मर गया।
  • मस्जिद में घुसकर नमाजियों पर हमला किया।
  • गंभीर घायल चार नमाजी इलाज के लिए भर्ती।
  • तेंदुए को पकड़ने के दौरान उसकी मौत हो गई।

 महाराजगंज में पिछले एक हफ्ते से तेंदुए के आतंक से लोग परेशान हैं। लोगों का घर से निकला मुश्किल हो गया है। इस बीच लक्ष्मीपुर क्षेत्र के गांव मझौली में सुबह तेंदुआ एक मुस्जिद के अंदर घुस गया, जिससे नमाजियों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा।

तेंदुए ने चार नमाजियों पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल का इस्तेमाल किया। इस दौरान संदिग्ध परिस्थिति में तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।

आपको बता दें कि शनिवार सुबह पांच बजे नमाजी मस्जिद पहुंचकर इबादत कर रहे थे। इस दौरान वहां तेंदुआ घुस आया, जिससे हड़कंप मच गया। उसने उन पर हमला कर दिया, जिसमें चार नमाजी साजिद अली, नुरूलहोदा, आसमीन खातून व हैदर अली निवासी मझौली गंभीर घायल हो गए। उनको इलाज के लिए सीएससी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तेंदुए की घेराबंदी कर उसको रस्सी के सहारे पकड़ लिया।

naidunia_image

वन कर्मियों ने कब्‍जे में तेंदुए का शव

तेंदुए की विभिन्न परिस्थिति में मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर वन अमला ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शव को कब्जे में लिया। उसको पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जिससे मौत का असली कारण पता चलेगा। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।

व‍िभाग के अध‍िकारी ने शुरू की मामले की जांच

इस मामले में सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज के रेंजर वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने मछली पकड़ने वाले जाल का उपयोग किया था। इस दौरान उसकी मौत हो गई, जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम से मौत का असली कारण सामने आ जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us