SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » धनपुरी नगरपालिका के कमर्चारियों का प्रदर्शन:सीएमओ ने 190 दैनिक वेतनभोगियों को अंशकालिक किया, इससे नाराज

धनपुरी नगरपालिका के कमर्चारियों का प्रदर्शन:सीएमओ ने 190 दैनिक वेतनभोगियों को अंशकालिक किया, इससे नाराज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:     शहडोल की धनपुरी नगरपालिका में नवनियुक्त सीएमओ पूजा बुनकर ने 190 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को अंशकालिक कर्मचारी बना दिया है। इस फैसले से कर्मचारियों में नाराजगी है। सोमवार शाम 4 बजे नगर पालिका परिसर में 190 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने इसका विरोध कियाI

 त्योहारों के पहले लिए गए इस निर्णय से कर्मचारियों की आय पर सीधा असर पड़ेगा। इससे उनके परिवार का भरण-पोषण प्रभावित होगा। विरोध में सभी कर्मचारी नगरपालिका पहुंचे और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

नपा अध्यक्ष के पति ने सुनी कर्मचारियों की समस्याएं

मामले में एक और विवाद यह सामने आया कि नगरपालिका अध्यक्ष रविंदर कौर छाबड़ा की जगह उनके पति इंद्रजीत सिंह छाबड़ा कर्मचारियों की समस्याएं सुन रहे थे। जब पति समस्याएं सुन रहे थे, तब सीएमओ पूजा बुनकर भी वहां मौजूद थीं।
कर्मचारी बोले- दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी का दर्जा मिले

कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करते हुए मांग की है कि उन्हें पहले की तरह दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर वे उग्र आंदोलन करेंगे। धनपुरी नगरपालिका आय के मामले में शहडोल संभाग की सबसे बड़ी नगरपालिका है।

सीएमओ ने कहा- नियम के अनुसार ही आदेश जारी किया

नगर पालिका की सीएमओ पूजा बुनकर ने कहा कि कर्मचारियों के लिए यह आदेश नियम के अनुसार ही निकाला गया है, अभी वो सब आए थे और अपनी बात रखी। यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो रही है तो उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us