सीमा सिंह शहडोल -: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर शहडोल में संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने तीन ब्लॉक इकाइयों सोहागपुर, बुढ़ार और बुड़वा (बाणसागर) को भंग कर दिया है।
नई व्यवस्था के तहत शिव शंकर प्रसाद शुक्ला को सोहागपुर का कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। राजीव शर्मा को बुढ़ार और सच्चिदानंद सिंह को बुड़वा (बाणसागर) का कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने नए कार्यवाहक अध्यक्षों से कांग्रेस पार्टी की नीतियों के अनुसार काम करने की अपेक्षा जताई है। जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने दी है।







