SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल के सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत:सीमेंट से भरा पिकअप पलटा, 3 घायलों में दो भानजे भी; शवों को निकालने की कोशिश

शहडोल के सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत:सीमेंट से भरा पिकअप पलटा, 3 घायलों में दो भानजे भी; शवों को निकालने की कोशिश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल –  शहडोल जिले में शुक्रवार दोपहर जैतपुर थाना क्षेत्र के चकौड़िया गांव के पास मवेशी के सामने आ जाने के कारण सीमेंट से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

गोदाम से खामीडोल जा रहा था पिकअप

पुलिस के अनुसार, पिकअप में मिलन हार्डवेयर जैतपुर से सीमेंट लोड करके जा रहे थे। इसे खामीडोल की एक दुकान में पहुंचाना था। वाहन में चालक समेत कुल 5 लोग सवार थे। चकौड़िया गांव के पास वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। दो मजदूर वाहन के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
 वाहन में थी कुल 50 बोरियां

जानकारी में सामने आया है कि पिकअप वाहन में कुल 50 बोरी सीमेंट की भरी हुई थी। पलटी के दौरान पिकअप पिलर नंबर 26 से टकराया जिससे पिलर भी टूट गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना जैतपुर पुलिस को दी।

दोनों मृतक भाई, घायल हुए दोनों भानजे

दोनों मृतक लल्ला कोल और भूरा कोल रिश्ते में भाई थे। लल्ला की उम्र 50 साल और भूरा की उम्र 48 साल है। ये दोनों ही जैतपुर के रहने वाले हैं।

वहीं घायलों में राकेश कोल (32), राजेश कोल (23) दोनों मृतकों के भानजे हैं। वहीं रामलाल कोल ड्राइवर भी इनका रिश्तेदार बताया जा रहा है।
 पुलिस कर रही शवों को निकालने की कोशिश

थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। पुलिस वाहन के नीचे दबे दोनों शवों को निकालने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शवों को निकालने के बाद पहचान की जाएगी। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us