SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल की बंद फैक्ट्री से चोरी करने वाले पकड़ाए:6 लाख के सामान के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार; दूधी जंगल से माल जब्त

शहडोल की बंद फैक्ट्री से चोरी करने वाले पकड़ाए:6 लाख के सामान के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार; दूधी जंगल से माल जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल –   शहडोल में डेक्कन क्रोमेट्स लिमिटेड की बंद फैक्ट्री से हुई 6 लाख रुपए की चोरी का मामला सुलझा लिया गया है। सोहागपुर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

एक सप्ताह पहले हुई इस चोरी का खुलासा शुक्रवार को हुआ। प्लांट मैनेजर प्रकाश सेन के अनुसार फैक्ट्री को दोबारा चालू करने के लिए रखी गई मशीनरी से चोरी हुई थी। चोरों ने 400 रोलर, नट-बोल्ट, पैनल्स, केबल और 18 राड चुराए थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दूधी के जंगल में डोंगरी से चोरी का सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल रहमान अंसारी (23), दीपक राम बैगा (20), मोहम्मद सादिक खान (32), विकास कोल (18) और तुलसीदास बैगा (23) शामिल हैं। एएसपी अभिषेक दीवान ने बताया कि सादिक अंसारी, उमर अंसारी, ओमप्रकाश कोल और मोहम्मद अहमद अभी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। सभी आरोपी शहडोल और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us