SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक छात्र की मौत:दो घायल, कोनी में बर्थडे पार्टी जा रहे थे तीन दोस्त

कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक छात्र की मौत:दो घायल, कोनी में बर्थडे पार्टी जा रहे थे तीन दोस्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल –    शहडोल जिले के दियापीपर के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। घटना गुरुवार देर रात की है।

दरअसल, प्रिंस जायसवाल (13), सूरज सिंह (14) और शिवम सिंह (14) बाइक से कोनी में एक बर्थडे पार्टी में जा रहे थे। तभी शहडोल से गोहपारू की तरफ जा रही कार (नंबर CG 16 CM 2912) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रिंस जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। सूरज सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। शिवम सिंह की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

दोस्तों को लेने जैतपुर गया था मृतक

मृतक प्रिंस सोहागपुर थाना क्षेत्र के कोनी का रहने वाला था। वह अपने दोस्तों को लेने जैतपुर गया था। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। आज शुक्रवार को उसका कक्षा आठवीं का तीसरा परीक्षा पेपर होना था।

गोहपारू पुलिस ने कार और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us