सीमा सिंह शहडोल – : शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र की अर्झला कॉलोनी में दामिनी माइंस के कलारी कर्मचारी राकेश यादव (30) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के दौरान राकेश की पत्नी और उनका 1 साल का बेटा पड़ोस में रिश्तेदार के घर गए हुए थे। जब पत्नी घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर आस-पड़ोस के लोगों की मदद से रोशनदान से देखा गया तो राकेश का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी दिलीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया और पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
अनुकंपा नियुक्ति से मिली थी नौकरी परिजनों के बयान से पता चला है कि राकेश को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और उन्होंने कुछ साल पहले ही नौकरी ज्वाइन की थी। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







