SUBSCRIBE NOW

Home » स्वास्थ्य » 2025 में कौन सी बीमारी पूरी दुनिया में मचा देगी तबाही? नाम जानकर अभी से कर लें बचने की तैयारी….

2025 में कौन सी बीमारी पूरी दुनिया में मचा देगी तबाही? नाम जानकर अभी से कर लें बचने की तैयारी….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Health . 26 Dec 2024 . Saniya Ansari

2024 के साल को खत्म होने में कुछ दिन ही बाकी हैं. नया साल 2025 में होने वाली बीमारी को लेकर अभी से चेतावनी और वाली ‌एक ‍रिपोर्ट आ गई है. नॉटिंघम ट्रेंट विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक ने इस पर एक रिपोर्ट लिखी है. जानें पूरी बात.

कोविड अचानक से उभरा, तेजी से फैला और दुनियाभर में लाखों लोगों की जान ले गया. तब से, मुझे लगता है कि यह कहना सही होगा कि लोग अगले बड़े संक्रामक रोग के उभरने को लेकर चिंतित होंगे, जो हो सकता है कि किसी वायरस, बैक्टीरिया, फंगस या फिर ‘पैरासाइट’ के रूप में फैले. (शुक्र है कि बेहद प्रभावकारी टीकों की वजह से) कोविड खत्म होने के कगार पर है, ऐसे में सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी तीन संक्रामक रोगों मलेरिया (एक पैरासाइट), एचआईवी (एक वायरस) और ट्यूबरक्यूलोसिस (एक बैक्टीरिया) को लेकर काफी चिंतित हैं. इनके कारण हर वर्ष लगभग 20 लाख लोगों की मौत होती है. इसके अलावा अधिकारियों को चिंताजनक रोगाणुओं पर भी निगरानी करनी है – विशेष रूप से वे रोगाणु जो ‘एंटीबायोटिक्स’ और ‘एंटीवायरल’ जैसी दवाओं के काबू से भी बाहर हो चुके हैं. इन रोगाणुओं से छुटकारा पाने के लिए आमतौर पर इन दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है.

 

कौन सी फैलेगी बीमारी?
वैज्ञानिकों को अगली संभावित समस्या के लिए भी लगातार कड़ी निगरानी रखनी चाहिए. हालांकि कोई भी बीमारी कहीं भी फैल सकती है, लेकिन कुछ बीमारियां कुछ समूहों में तेजी से फैल सकती हैं, जिनमें इन्फ्लूएंजा वायरस भी शामिल है. इन्फ्लूएंजा वायरस इस समय बहुत चिंता का विषय बना हुआ है और 2025 में यह एक गंभीर समस्या बन सकता है. इन्फ्लूएंजा ए का एक उपस्वरूप एच5एन1 है, जिसे कभी-कभी “बर्ड फ्लू” भी कहा जाता है. यह वायरस जंगली और घरेलू पक्षियों (जैसे मुर्गी) दोनों में व्यापक रूप से फैलता है. हाल ही में, यह वायरस कई अमेरिकी राज्यों में डेयरी मवेशियों को भी संक्रमित कर रहा है तथा मंगोलिया में घोड़ों में भी पाया गया है. जब पक्षियों में इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ने लगते हैं, तो हमेशा यह चिंता बनी रहती है कि कहीं यह मनुष्यों तक न पहुंच जाए.

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us