SUBSCRIBE NOW

Home » ई पेपर » युवक ने ट्रांसजेंडर से शादी का फैसला किया तो माता-पिता ने कर ली खुदकुशी….

युवक ने ट्रांसजेंडर से शादी का फैसला किया तो माता-पिता ने कर ली खुदकुशी….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Andhra  Pradesh . 26 Dec 2024 . Saniya Ansari

सुनील कुमार 3 साल से एक ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते में था और इस बात पर अड़ा हुआ था कि किसी युवती से शादी नहीं करेगा। वह ट्रांसजेंडर के साथ रहने पर जोर देता था, जिसके कारण माता-पिता से उसका अक्सर झगड़ा होता था।

आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले में एक युवक द्वारा ट्रांसजेंडर से शादी करने की इच्छा जताए जाने पर उसके माता-पिता ने खुदकुशी कर ली। नंदयाल के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी पी श्रीनिवास रेड्डी के अनुसार सुब्बा रायडू (45) और सरस्वती (38) का बेटा सुनील कुमार पिछले 3 साल से स्थानीय ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ा हुआ था जिसको लेकर हुए विवाद के बाद दंपति ने खुदकुशी कर ली।

 

3 साल से ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते में था सुनील

पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार तीन साल से एक ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते में था और इस बात पर अड़ा हुआ था कि किसी युवती से शादी नहीं करेगा। उसने बताया कि वह ट्रांसजेंडर के साथ रहने पर जोर देता था, जिसके कारण माता-पिता से उसका अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कुमार ने भी पहले इस मामले को लेकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

 

माता-पिता को ट्रांसजेंडर समुदाय ने किया था अपमानित

जांच में पता चला कि सुनील ने ट्रांसजेंडरों के 1.5 लाख रुपये खर्च कर दिए थे, जिसके बाद ट्रांसजेंडर उसके माता-पिता से ये रकम मांगने लगे और धमकी देने लगे। उसने बताया कि ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने कुमार के माता-पिता को सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया जिससे वे और दुखी हो गए तथा संभवत: इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच जारी है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us