Jharkhand . 11 Oct 2024 . Saniya Ansari
झारखण्ड के गढ़वा (Garhwa) में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ दुर्गा पूजा पंडाल से लौट रही एक लड़की को चार युवको ने किडनैप कर लिया। इसके बाद उसे नदी के किनारे ले गए और गैंगरेप किया। सभी आरोपी युवक पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गए। जब लड़की को होश आया तो उसने अपनी सहेली को घटना की सूचना दी।

झारखण्ड के गढ़वा (Garhwa) में सनसनी ख़ेज़ मामला सामने आया है। यहाँ दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौट रही लड़की को किडनैप कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। जब पीड़िता को होश आया तो उसने घटना की जानकारी अपनी सहेली को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की शिकायत पर केस दर्ज कर जाँच शुरू की। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहाँ दुर्गा पूजा मंडप से दर्शन करके एक युवती अपने घर जा रही थी। इस दौरान रस्ते में चार युवको ने उसका अपहरण कर लिया और नदी के किनारे ले गए। नदी के किनारे चारो आरोपियों ने युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को वही पर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद जब युवती को होश आया तो उसने घटना के बारे में कॉल करके अपनी सहेली को पूरी जानकारी दी। सहेली ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पीड़िता के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़िता को अपने साथ ले गए।
परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल शुरू की। इसीके साथ पुलिस ने आरोपियों की ग्रिफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी शुरू की।
इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने बताया की भंडरिया थाना क्षेत्र में रैप की घटना हुई है। इस मामले का आरोप चार युवको पर है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है , बाकि तीन लोगो को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही थी।







