SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » Bahraich: सैकड़ो की भीड़, हाथो में लाठी-डंडा, दुकानों में आगजनी…… बहराइच में हिंसक झड़प के बाद जबरदस्त तनाव

Bahraich: सैकड़ो की भीड़, हाथो में लाठी-डंडा, दुकानों में आगजनी…… बहराइच में हिंसक झड़प के बाद जबरदस्त तनाव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bahraich 14 Oct 2024 . Saniya Ansari

Bahraich Violence: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज में जबरदस्त तनाव का माहौल है। सुबह होते ही सैकड़ो की संख्या में लोग मृतक रामगोपाल मिश्रा का शव लेकर सड़क पर उतर गए। उन्होंने अंतिम संस्कार से इंकार करदिया है। हालत देख इलाके में भरी पुलिस बल लगाया गया है। डीएम, एसपी और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद है और आर्कोशित लोगो को मनाने में जुटे है।

उत्तर प्रदेश में बहराइच में बाईट दिन हुई हिंसा को लेकर जिले में आज भी जबरदस्त तनाव का माहौल है। गोलाबारी में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के शव को लेकर सैकड़ो लोग सड़क पर उतर गए है। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वे दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त करवाई की मांग कर रहे है। इस बीच बहराइच-सीतापुर हाइवे पर उग्र भीड़ ने दो गाड़ियों को आग के हवाले करदिया। कई दुकानों में भी तोडफ़ोड़ और आग जनि की गई है।

परिजनों और ग्रामीणों ने शव को महसी तहसील के मुख्यालय पर रख दिया है। मौके पर भरी फाॅर्स तैनात है। डीएम, एसपी से लेकर दर्जनों अधिकारी आक्रोशित लोगो को मनाने में जुटे हुए है। लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया है। वही, बहराइच हिंसा को लेकर सीएम योगी ने लखनऊ में हाई लेवल मीटिंग बुलाई है।
दरअसल, 13 अक्टूबर की शाम बहराइच के महसी तहसील के हरदी क्षेत्र के महराजगंज कसबे में समुदाय विशेष के मोहल्ले से दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा निकल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई। इस बीच कुछ लोगो ने छतो से पथराव शुरू करदिया, विरोध करने पर फायरिंग करदी, जिसमे रामगोपाल मिश्रा नमक युवक को गोली लग गई। देर रात हुई तोड़फोड़ और आगजनी

घटना में करीब 15 से अधिक लोग घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टरों ने रामगोपाल मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। रामगोपाल कि मौत कि खबर फैलते ही पुरे जिले में हड़कंप मच गया। लोग सड़को पर उतर आये। तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। देर रात पोस्टमार्टम के बाद आज सुबह अंतिम संस्कार कि तैयारी है।
फ़िलहाल, बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा पर पथराव व गोलीबारी के बाद तनाव बरक़रार है। शांति व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वही, गोलीकांड में मरे गए रामगोपाल का शव सोमवार तड़के गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
परिवारजन के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग लाठी-डंडे के साथ रामगोपाल का शव लेकर तहसील परिसर की ओर चल दिए। इस बीच बहराइच की महिला डीएम मोनिका रानी महिलाओ को समझती नज़र आई। मौके पर एसपी वृंदा शुक्ला भी मौजूद रही। इन सबके बीच आज सुबह भी इलाके में तोड़फोड़ और आगजनी हुई। कुछ लोगो ने दुकानों को आग के हवाले कर दिया। जिसके चलते प्रभावित क्षेत्र में पीएसी लगाई है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us