SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Delhi: रात 2 बजे सरक के किनारे खून में लथ-पथ मिली युवती, पुलिस ने पहुचाया AIIMS अस्पताल, कैसे हुई ये हालत?

Delhi: रात 2 बजे सरक के किनारे खून में लथ-पथ मिली युवती, पुलिस ने पहुचाया AIIMS अस्पताल, कैसे हुई ये हालत?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Delhi . 11 Oct 2024 . Saniya Ansari

दिल्ली के सराय काले खां इलाके में बीती रात एक आर्मी अफसर ने सरक किनारे एक युवती को बेसुध हालत में देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवती खून से लथ-पथ थी। आशंका है कि उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रैप किया गया। फ़िलहाल पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। हालाँकि अभी तक उसके बयान दर्ज नहीं हो सके है।

दिल्ली के सराय काले खां इलाके में बीती रात एक गंभीर घटना सामने आई है। यहाँ एक युवती खून से लथ-पथ हालत में बेहोश पड़ी मिली। मामले कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और युवती को AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया। दरअसल, रात में एक आर्मी ऑफिसर ने सरक किनारे युवती को बेसुध हालत में देखा था तो तुरंत सूचना पुलिस को दी थी।

जानकारी के अनुसार, रात लगभग 2 बजे विंग कमांडर गुरूद्वारे से महारानी बाघ कि ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक मंदिर के पास उन्हें एक युवती सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में दिखी। युवती के शरीर पर छोटो के निशान थे और वह खून में लथपथ थी।
स्थिति कि गंभीरता को देखते हुए आर्मी ऑफिसर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने युवती को तत्काल इलाज के लिए AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संसथान) में भर्ती कराया।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवती कि आयु लगभग 30-32 साल है और फ़िलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालाँकि अब तक वह बयान देने कि स्थिति में नहीं है।

पुलिस आशंका जता रही है कि हो सकता है कि किसी ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रैप किया हो। इस घटना के पीछे क्या कारण थे और युवती वह कैसे पहुंची, इस बारे में अभी जाँच चल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या उस समय युवती के साथ कोई और भी मौजूद था।
पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और युवती के बयान दर्ज करने का इंतज़ार कर रही है, ताकि घटना की सटीक जानकारी मिल सके और आरोपियों को पकड़ा जा सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us