SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » MP: मऊगंज पुलिस ने बलात्कार के आरोपी महेंदी हसन को गुजरात से दबोचा …..

MP: मऊगंज पुलिस ने बलात्कार के आरोपी महेंदी हसन को गुजरात से दबोचा …..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Madhya Pradesh . 10 Oct 2024 . Saniya Ansari

मऊगंज: बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सोचना पर गुजरात से पकड़ा है। आरोपी को पूछताछ हेतु पुलिस थाने ले आई जिससे घटना के बारे में सुरागरशी का प्रयास किया जा रहा है। तीन साल से वह फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित किया था।


बताया गया है कि बलात्कार के एक आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी महेंदी हसन पिता सलमुद्दीन खान 26 साल साकिन मुरचा अटारी थाना मऊगंज ने वर्ष 2021 में एक किशोरी के साथ बलात्कार किया था। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था जहा उसने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। परिजनों के पहुचने पर आरोपी भागने में कामयाब हो गया। घर वाले किशोरी को लेकर थाने आये और आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराइ। पुलिस उसके विरुद्ध बलात्कार का प्रकरण कायम कर सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
बताया गया है कि आरोपी के गुजरात के सूरत में छिपे होने कि सूचना पुलिस को मिली थी जिस पर आनन्-फानन में पुलिस टीम हरकत में आगे। पुलिस टीम को गुजरात भेजा गया जिसने सूरत से आरोपी को दबोच लिया। उसको मऊगंज वापस पुलिस लेकर आई है। आरोपी वह रह कर काम करता था और फरारी काट रहा था। उसकी ग्रिफ्तारी पर दस हज़ार रूपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी को आज न्याययालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहा से उसको जेल दाखिल कर दिया गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us