श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- शहडोल जिला मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में पूरे प्रदेश में सबसे पीछे है। 4 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान के 12 दिनों में जिले में केवल 0.73 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। 55 जिलों की रैंकिंग में शहडोल अंतिम पायदान पर है। इस लापरवाही के चलते कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने दो बीएलओ को सस्पेंड कर दिया है।
कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. केदार सिंह ने ऊषा पारस (प्राथमिक शिक्षक, मिडिल स्कूल पाण्डवनगर) और मान सिंह धुर्वे (प्राथमिक शिक्षक, प्राइमरी स्कूल सिन्दुरी भरीं) को सस्पेंड किया है। इन पर निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरतने का आरोप है। कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिले में ऑनलाइन सत्यापन की स्थिति खराब
जिले में ऑनलाइन सत्यापन की स्थिति भी खराब रही, जिसमें केवल 1.43 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो सका। बीएलओ का कहना है कि पोर्टल पर लॉगिन संबंधी समस्याओं के कारण शुरुआती दिनों में काम बाधित हुआ। कई बीएलओ को 10-10 घंटे फील्ड में रहने के बावजूद प्रमाणन नहीं मिल पा रहा था।
इसके अलावा, प्रपत्र भरने, आधार लिंकिंग और संशोधन के कार्यों में भी बार-बार तकनीकी दिक्कतें सामने आईं। मतदाता सूची के घर-घर सत्यापन शुरू होने के बाद बीएलओ पर दस्तावेजों के मिलान का दबाव भी बढ़ गया है। जिला कार्यालय ने तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए अलग से सपोर्ट टीम लगाने की बात कही है, लेकिन बीएलओ का दावा है कि फील्ड में मोबाइल नेटवर्क और सर्वर की समस्या सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है।
जिले की रैंकिंग सुधारने के लिए रोजाना प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य
शहडोल जिले में कुल 7 लाख 98 हजार 190 मतदाता हैं, जिनमें से बहुत कम का सत्यापन पूरा हो सका है। एसआईआर-2025 अभियान में अब तक केवल 299 नए नाम जोड़े गए हैं, 922 मृत मतदाताओं को हटाया गया है, और 5,39,793 प्रविष्टियों की जाँच की गई है।
[11:43 AM, 11/17/2025] Seema DIDI Ghogri: कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को 20 नवंबर तक धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों की समीक्षा कर बीएलओ पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिले की रैंकिंग सुधारने के लिए रोजाना प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य की गई है।
प्रदेश में अब तक की प्रगति में अशोकनगर 17.32% के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद शिवपुरी (15.70%, शहडरा (12.36%, निवाड़ी (12.70%, बालाघाट (12.17% का स्थान है। शहडोल मात्र 0.73% के साथ 55वें नंबर पर है।







