SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में सरकारी राशन चोरी के 5 चोर गिरफ्तार:CCTV फुटेज से हुई पहचान, रेकी कर करते थे चोरी; आरोपियों से 10 लाख का सामान बरामद

शहडोल में सरकारी राशन चोरी के 5 चोर गिरफ्तार:CCTV फुटेज से हुई पहचान, रेकी कर करते थे चोरी; आरोपियों से 10 लाख का सामान बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       शहडोल के देवलौंद पुलिस ने शासकीय राशन दुकानों से अनाज चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी रीवा जिले के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का अनाज और घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है।

पुलिस ने देवलौंद की शासकीय दुकान जनकपुर और धरी नंबर 2 बाणसागर में हुई चावल और गेहूं की चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। इन घटनाओं के बाद पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला था, जिसमें चोरी कर अनाज एक वाहन में ले जाया जा रहा था। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू की।

दो सोसायटियों से 127 बोरी गेहूं और 217 बोरी चावल की चोरी

बाणसागर स्थित सोसायटी धरी नंबर 2 में 8 नवंबर की रात अज्ञात आरोपियों ने ताला तोड़कर 127 बोरी गेहूं और 57 बोरी चावल, कुल 2,57,600 रुपए का अनाज चुराया था। इससे पहले, 29 मई को जनकपुर सोसायटी से 160 बोरी चावल और 77 बोरी गेहूं की चोरी हुई थी।

इन शिकायतों पर देवलौंद पुलिस ने अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पहले चोरी में प्रयुक्त वाहन की पहचान की। वाहन के फुटेज मिलने के बाद पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों नसीम उर्फ अमन खान (21 वर्ष, पिता जावेद खान, निवासी ढेकहा रीवा), रोहित सिंह पटेल (32 वर्ष, पिता राजेंद्र सिंह, निवासी करहिया थाना चोरहटा रीवा), राजेश पटेल (27 वर्ष, पिता रामराज पटेल, निवासी ढेकहा वार्ड 5 रीवा), बंटी उर्फ रजनीश दाहिया (29 वर्ष, पिता मुन्ना दाहिया, निवासी ढेकहा) और रीवा जिले के एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया।

आरोपियों से 10 लाख रुपए का सामान बरामद किया

गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न सोसायटियों की रेकी कर चोरी को अंजाम देते थे और चुराए गए अनाज को स्थानीय बाजार में बेच देते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया 134 बोरी गेहूं, 67 बोरी चावल और चोरी में प्रयुक्त वाहन सहित कुल 10 लाख रुपए मूल्य का सामान बरामद किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुभाष दुबे और उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us