SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » खंडवा जिला अस्पताल में युवती से छेड़छाड़ कर मतांतरण का दबाव बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

खंडवा जिला अस्पताल में युवती से छेड़छाड़ कर मतांतरण का दबाव बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदार का हाल जानने जिला अस्पताल गई थी। उसी समय पास के वार्ड में भर्ती एक मरीज से मिलने उसकी मुस्लिम सहेली आई थी। सहेली के साथ साहिल नाम का युवक भी मौजूद था। कुछ देर बाद साहिल वहां से चला गया। बाद में सहेली ने युवती के मोबाइल से साहिल को कॉल किया, जिससे साहिल के पास उसका नंबर पहुंचा।

खंडवा। खंडवा शहर में मंतातरण से जुड़ा एक मामला फिर से सामने आया है। जिला अस्पताल में 20 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले दो युवक फैजान और साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और एससी-एसटी (एट्रोसिटी) एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने मोघट थाना पुलिस को बताया कि करीब एक सप्ताह पहले वह अपने रिश्तेदार का हाल जानने जिला अस्पताल गई थी। उसी समय पास के वार्ड में भर्ती एक मरीज से मिलने उसकी मुस्लिम सहेली आई थी। सहेली के साथ साहिल नाम का युवक भी मौजूद था। कुछ देर बाद साहिल वहां से चला गया। बाद में सहेली ने युवती के मोबाइल से साहिल को कॉल किया, जिससे साहिल के पास युवती का नंबर पहुंच गया।

इसके बाद साहिल ने युवती को फोन कर नजरअंदाज करने पर भी लगातार संपर्क करने की कोशिश की और उसे पसंद करने की बात कही। युवती ने प्रस्ताव ठुकरा दिया। पीड़िता के अनुसार, गुरुवार को वह एक परिचित के साथ फिर जिला अस्पताल पहुंची। उसी दौरान साहिल और उसका दोस्त फैजान वहां मिले।

दोनों ने युवती से जबरन बातें करते हुए उसके साथ चलने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। युवती के विरोध करने पर आरोपितों ने उसका हाथ पकड़ लिया। किसी तरह हाथ छुड़ाकर वह बाहर भागी और अपने परिचित को फोन कर बुलाया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

थाना प्रभारी धीरेश धारवाल ने बताया कि युवती की लिखित शिकायत के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की दो धाराओं समेत एट्रोसिटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us