SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » मऊगंज में घर के बाहर खेल रही आठ साल की मासूम को उठा ले गया बदमाश, कमरे में बंद कर किया रेप

मऊगंज में घर के बाहर खेल रही आठ साल की मासूम को उठा ले गया बदमाश, कमरे में बंद कर किया रेप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

          श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में 8 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक वो कल शाम घर के बाहर खेल रही थी, इसी दौरान बदमाश ने उसका अपहरण कर लिया और कमरे में बंद कर उसके साथ रेप किया। खोजबीन शुरू हुई तो वो कमरे में बेहोश मिली, उसे तुरंत अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाया गया है।

मऊगंज। मऊगंज जिले में में 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्ची को घर के एक खाली कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने बीती शाम को बच्ची को घर के बाहर खेलते समय गायब पाया। खोजबीन के दौरान बच्ची को एक बंद कमरे में बेहोशी की हालत में पाया गया।

तुरंत उसे मऊगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दुष्कर्म की पुष्टि की। परिजनों की शिकायत पर मऊगंज थाने में भारतीय दंड संहिता के तहत और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने बच्ची को जबरन कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है।

सभी साक्ष्य सुरक्षित कर लिए गए हैं तथा पीड़िता को आवश्यक चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन पुलिस ने बताया कि वह स्थानीय निवासी है और घटना के समय वह घर में मौजूद था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us