SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » बाइक्स की भिड़ंत में पांच की मौत, चार घायल:शहडोल और बड़वानी में हादसे; तीन जिला अस्पताल में रेफर

बाइक्स की भिड़ंत में पांच की मौत, चार घायल:शहडोल और बड़वानी में हादसे; तीन जिला अस्पताल में रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:  प्रदेश के शहडोल और बड़वानी में सोमवार रात हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग घायल हो गए हैं।

पहले घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुई जहां दो बाइक्स की भिड़ंत में दो वन विभाग के चौकीदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक युवक घायल हुआ है। दूसरी घटना बड़वानी जिले के अंजड़ नगर में सोमवार रात 11.30 बजे हुई। यहां भी दो बाइक्स की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पहली घटना

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार रात दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। साखी बैरियल के पास पिपरहाडोल में हुई इस घटना में वन विभाग में चौकीदार के पद पर कार्यरत सीधी जिले के धनराज सिंह और राम लल्लू सिंह की मौत हो गई। ब्यौहारी निवासी शनि सिंह भी इस हादसे में जान गंवा बैठे। राजू सिंह नामक एक युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 100 और थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक के नंबरों से मृतकों के परिजनों को सूचित किया। घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

दो ने अस्पताल में तोड़ा दम

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया है कि एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि दो ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। ब्यौहारी एसडीओपी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच जारी है।

दूसरी घटना

दूसरी घटना बड़वानी जिले के अंजड़ नगर में सोमवार रात हुई। यहां कृषि उपज मंडी के सामने दो बाइक्स की टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान अंजड़ निवासी जयराज और साली निवासी संजय के रूप में हुई है। वहीं घायलों में तनिष्क और दो अन्य युवक हैं जिनके शिनाख्त की जा रही है।

घायल तनिष ने बताया कि हम बाइक पर सवार होकर हम तीन लोग ग्राम तलून से तेजाजी महाराज का मेला देख कर वापस अंजड़ की तरफ अपने घर आ रहे थे। तभी कृषि उपज मंडी के सामने अंजड़ की और से आ रहा चालक रांग साइट बाइक लेकर आया और हमें सामने से टक्कर मार दी। इसमें हमारे साथ बाइक चालक जयराज की मौत हो गई। वहीं सामने बाइक सवार संजय की भी मौत हो गई।

दो घायल जिला अस्पताल रेफर

मेडिकल ऑफिसर रोहित मंडलोई ने बताया है कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को अंजड़ सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां जयराज और संजय को मृत घोषित कर दिया गया। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तनिष्क का इलाज अंजड़ अस्पताल में जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us