SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Shahdol: ऑनलाइन गेम से करोड़पति बनने के चक्कर में लिया लाखों का कर्ज, नहीं चुकाने पर लगाई फांसी

Shahdol: ऑनलाइन गेम से करोड़पति बनने के चक्कर में लिया लाखों का कर्ज, नहीं चुकाने पर लगाई फांसी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    Online Game: जानकारी के मुताबिक राहुल गुप्ता पिता राम सुंदर गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रीवा होटल के सामने सिपला कंपनी में एम आर के तौर पर काम करता था यह जल्दी ही करोड़पति बनने के चक्कर में सोशल मीडिया पर खेले जाने वाले एविएटर गेम के चंगुल में फंस गया और लाखों रुपए का कर्ज इसने ले लिया।

शहडोल। शहडोल के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने सोमवार की सुबह तकरीबन 11:00 बजे अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवक के ऊपर लाखों रुपए का कर्जा हो गया था जिसके चलते उसने फांसी लगाई है। सोहागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और इस मामले की जांच कर रही है।

लाखों के कर्ज में डूबा था युवक

जानकारी के मुताबिक राहुल गुप्ता पिता राम सुंदर गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रीवा होटल के सामने सिपला कंपनी में एम आर के तौर पर काम करता था यह जल्दी ही करोड़पति बनने के चक्कर में सोशल मीडिया पर खेले जाने वाले एविएटर गेम के चंगुल में फंस गया और लाखों रुपए का कर्ज इसने ले लिया।

naidunia_image

परिवार से पूछताछ करती पुलिस

कर्जदारों से परेशान होकर लगाई फांसी

जानकारी के मुताबिक कर्जदारों ने पैसा मांगना शुरू किया तो परेशान होकर राहुल ने सोमवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कर्जदार राहुल को प्रताड़ित कर रहे थे और उसी के चलते परेशान होकर उसने इस तरह का कदम उठाया है। हालांकि सोहागपुर थाने की पुलिस घर वालों के बयान दर्ज कर रही है और पूरी कार्रवाई के बाद ही पुलिस कुछ बताने की स्थिति में होगी।

पुलिस आगे की पूछताछ में जुटी

इस संबंध में सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे से बात की गई तो उनका कहना था कि युवक ने अपने घर में ही पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इसका कारण कर्ज बताया जा रहा है। अब जानकारी और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। घटना के बाद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और माता-पिता को सांत्वना दी। राहुल कुंवारा था और अपने माता-पिता के साथ ही रहता था। इस घटना के बाद लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शहडोल जिले में सूदखोरी का व्यापार भी चरम पर चल रहा है और आए दिन इन सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर यहां के लोग आत्महत्या जैसा कदम उठाते हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us