श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: धमाके में उनके दोनों पैर और हाथ गंभीर रूप से झुलस गए। साथी शिक्षकों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर शहडोल रेफर किया गया।
जिले के जयसिंहनगर में एक शिक्षक के जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे शिक्षक बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद अन्य शिक्षकों ने घायल शिक्षक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने उन्हें शहडोल रेफर किया है। अब निजी अस्पताल में शिक्षक स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। घटना उस समय हुई जब शिक्षक बच्चों की क्लास ले रहे थे।
घटना के तुरंत बाद आशीष के सहयोगी शिक्षकों ने उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल जयसिंहनगर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आशीष को डॉक्टर ने शहडोल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही आशीष के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और शहडोल लेकर घायल शिक्षक को आए। वहीं, अब उनका उपचार एक निजी अस्पताल शहडोल में चल रहा है। आशीष के अनुसार उनके पैरों के दोनों जंग और हाथ की हथेली इस घटना में बुरी तरीके से जल चुकी है। आशीष ने बताया कि मोबाइल का नेट बंद था और वह क्लास रूम में क्लास ले रहे थे। तभी जेब में रखे मोबाइल से अचानक धुआं उठने लगा। इस मामले की शिकायत आशीष ने जयसिंहनगर पुलिस से एक पत्र लिखकर की है। पुलिस ने मामले पर एनसीआर के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयसिंह नगर अजय कुमार बैगा ने कहा घटना घटी है। हम जांच कर रहे हैं।







