SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » MP News: टोल प्लाजा पर क्यों हो रहे विवाद? ट्रैफिक प्रधान आरक्षक ने बताई वजह, फास्टैग को लेकर नया नियम, Video

MP News: टोल प्लाजा पर क्यों हो रहे विवाद? ट्रैफिक प्रधान आरक्षक ने बताई वजह, फास्टैग को लेकर नया नियम, Video

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देशभर के टोल नको में अब कुछ नियम में बदलाव हुए हैं। पहले लोग टोल गेट के कुछ मीटर पहले से ही अपने वाहनों में लगे फास्टैग को रिचार्ज कर टोल गेट क्रॉस कर जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शहडोल ट्रैफिक प्रधान आरक्षक विवेकानंद ने इसको लेकर एक वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है, जिसे दो करोड़ों से अधिक लोगों ने देखा है।

क्या है बदलाव
शहडोल के ट्रैफिक प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी ने सोशल मीडिया में एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि देशभर में टोल प्लाजा क्रॉस करते समय पहले वाहन चालक, फास्टैग को कुछ मिनट पहले ही रिचार्ज कर टोल गेट क्रॉस करते थे और फास्टैग एक्टिवेट हो जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने वीडियो में बताया कि अब शासन ने नियम में बदलाव किया है। अगर आपके वाहन में लगे फास्टैग में रिचार्ज नहीं है और आपको टोल गेट क्रॉस करना है, तो आपको टोल गेट आने के एक घंटे पहले ही फास्टैग को रिचार्ज करना पड़ेगा, तब जाकर आप टोल गेट क्रॉस कर पाएंगे। उन्होंने वीडियो में लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने बताया कि नियम में कुछ दिन पहले ही यह बदलाव हुआ है, कुछ वाहन चालकों को इसकी जानकारी नहीं है। इस कारण टोल गेट पर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती हैI

टोल मैनेजर ने कहा
शहडोल के धुरवार टोल प्लाजा के मैनेजर राहुल शर्मा से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह नया नियम अभी आया है। अधिकतर लोग अपने वाहनों में लगे फास्टैग को रिचार्ज कर तुरंत ही टोल नाका क्रॉस करते हैं। नियम में बदलाव होने के बाद फास्टैग इतनी जल्दी एक्टिवेट नहीं होता, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने आगे कहा कि शहडोल के विवेकानंद तिवारी ने यह जागरूकता भरा वीडियो बनाया है, जिससे लोगों को जानकारी मिल सके. शासन ने नियम में बदलाव किए है। अब फास्टैग को टोल नाका क्रॉस करने के एक घंटे पहले ही वाहन चालकों को उसे रिचार्ज करना पड़ेगा, तब जाकर वह एक्टिव होगा।

क्या कहते है वाहन मालिक
वही एक स्थानीय वाहन मालिक सौरभ कुमार पांडे से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पहले वह अपने फास्टैग को टोल गेट के पहले ही रिचार्ज कर निकल जाते थे, लेकिन अब नए नियम के तहत 1 घंटे पहले फास्ट्रेक को रिचार्ज करना पड़ रहा है।

कौन है विवेकानंद तिवारी
शहडोल ट्रैफिक थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी आए दिन यातायात को लेकर जागरूकता वीडियो बनाते हैं ,सोशल मीडिया में उन्हें लोग खुब पसंद करते हैं। उनके वीडियो को कई करोड़ों लोग देखते है। यूट्यूब में विवेकानंद के 83 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, फेसबुक में 51 लाख से अधिक, इंस्टाग्राम में 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स है। फास्टैग रिचार्ज 1 घंटे पहले करना होगा, इस वीडियो को दो करोड़ से अधिक लोगों ने विवेकानंद के सोशल साइड में देखा है। उन्हों ने कहा कि 15 अगस्त से यह नया नियम लागू हुआ है, जिसको लेकर उन्हें ने लोगों को जागरूक करने वीडीओ बनाया था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us