SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » MP News: क्या है SDL नंबर? ऑटो चालकों के लिए क्यों है जरूरी, जानें यात्रियों के लिए कैसे होगा फायदेमंद

MP News: क्या है SDL नंबर? ऑटो चालकों के लिए क्यों है जरूरी, जानें यात्रियों के लिए कैसे होगा फायदेमंद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:      अगर शहडोल में ऑटो में किसी यात्री का कुछ भी सामान छूट जाता है तो वह ऑटो के अंदर और बाहर लिखे SDL नंबर के माध्यम से उस ऑटो की तलाश आसानी से कर सकते हैं। हालांकि काफी समय से ऑटो में एसडीएल नंबर यातायात पुलिस के द्वारा लिखवाया जा रहा है, लेकिन कुछ नए ऑटो चालकों के अब तक ऐसा नहीं किया है। अब पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने आधा सैकड़ा से अधिक ऑटो चालकों को थाने पर बुलवाकर ऑटो में एसडीएल नंबर लिखवाया है।

शहडोल यातायात पुलिस ने 50 से अधिक ऑटो को अलग-अलग स्थानों से पड़कर यातायात थाने ले जाकर एसडीएल नंबर अंकित करवाया है। यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि यह नियम काफी समय से शहडोल में लागू है,लेकिन हर दिन नए ऑटो सड़क पर आते हैं। कुछ ऑटो चालकों के द्वारा एसडीएल नंबर अपने वाहनों में अंकित नहीं कराया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 50 से अधिक ऑटो को यातयात पुलिस टीम ने पकड़ कर यातायात थाने में लाकर ऑटो में एसडीएल नंबर लिखवाया है।

यातयात थाना प्रभारी शिवेंद्र राम भगत ने बताया कि यातायात थाने में एक हजार से अधिक ऑटो रजिस्टर्ड है, जिसमें एसडीएल नंबर लिखा गया है। जिन पर एसडीएल नंबर लिखा है, उन सभी के रिकॉर्ड यातायात थाने में जमा हैं। अगर किसी भी यात्री का कुछ भी सामान ऑटो में छूट जाता है, तो अगर यात्री ऑटो में लिखा एसडीएल नंबर बता देता है, तो हम उसकी जानकारी निकाल कर उस ऑटो चालक तक आसानी से पहुंच जाते हैं।

क्या है एसडीएल नंबर
हर ऑटो में एसडीएल नंबर अलग होता है। यातयात थाना प्रभारी के अनुसार हर ऑटो में एसडीएल नंबर लिखा हुआ है। अगर कोई भी व्यक्ति एसडीएल नंबर यातायात पुलिस से बताता है तो उसकी पूरी डिटेल थाने में रहती है। ऑटो के अंदर और बाहरी हिस्से में एसडीएल नंबर इसीलिए अंकित कराया जाता है, क्योंकि अमूमन लोग ऑटो में बैठते समय उसका रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं देख पाते। अंदर और बाहरी हिस्से में लिखा एसडीएल नंबर यात्रियों को याद रहता है तो वह ऑटो चालक तक आसानी से पहुंच जाते हैं। एसडीएल नंबर के अनुसार ऑटो चालक का नाम मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारी यातायात थाने में दर्ज की जाती है। जिससे आसानी से ऑटो तक पहुंचा जा सकता है। यातायात थाना प्रभारी के अनुसार जिन ऑटो पर एसडीएल नंबर अंकित नहीं है, वह अब सड़क पर नहीं दौड़ पाएंगे, हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us