श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: उमरिया जिले के परिवहन कार्यालय में आम नागरिकों को अपना काम कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नई जिला परिवहन अधिकारी की पदस्थापना के बाद कार्यालय की व्यवस्था बिगड़ गई है।
10 जून को संतोष पाल को उमरिया से कटनी स्थानांतरित कर रमा दुबे को यहां का नया जिला परिवहन अधिकारी नियुक्त किया गया। समस्या यह है कि वे सप्ताह में केवल सोमवार को ही कार्यालय आती हैं।
वापस लौटे लोग
शुक्रवार को जब टीम परिवहन कार्यालय पहुंची, तो वहां कई लोग अपने वाहनों के साथ काम कराने आए थे। उन्हें बताया गया कि अधिकारी सिर्फ सोमवार को ही कार्यालय आती हैं। इस जानकारी के बाद सभी लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

परेशान लोगों ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। इस मामले पर जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
इस व्यवस्था से आम नागरिकों को अपने जरूरी काम के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। सप्ताह में केवल एक दिन अधिकारी के उपस्थित रहने से कार्यालय में काम का बोझ बढ़ रहा है। लोगों की समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं।








