SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » रक्षाबंधन पर खाई थी मिठाई, दो दिन बाद मौत:शहडोल की 10 साल की बच्ची को था पीलिया, पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम

रक्षाबंधन पर खाई थी मिठाई, दो दिन बाद मौत:शहडोल की 10 साल की बच्ची को था पीलिया, पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के चरखरी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। पीलिया से पीड़ित 10 वर्षीय ईशानी कहार की मंगलवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई।

सोमवार सुबह 9 बजे रक्षाबंधन की मिठाई खाने के बाद ईशानी के पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए। कुछ घंटों के इलाज के बाद बालिका ने दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार, घर के अन्य बच्चों ने भी वही मिठाई खाई थी, लेकिन उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश मिश्रा ने बताया कि बालिका पिछले कुछ दिनों से पीलिया से पीड़ित थी। उन्होंने कहा कि इस बीमारी में तेल और मिठाई खतरनाक हो सकती है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। डॉक्टरों के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us