SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल की गुरा घाटी में दर्दनाक हादसा – अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला

शहडोल की गुरा घाटी में दर्दनाक हादसा – अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:  शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार रात शहडोल-रीवा मार्ग पर गुरा घाटी में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों ने सड़क पर पड़े शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरुण पांडे टीम सहित मौके पर पहुंचे और शवों को अस्पताल भेजा।

थाना प्रभारी के अनुसार, मृतकों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच है। दोनों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। उनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी मदद से पहचान की कोशिश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि घटना स्थल सुनसान इलाका है और हादसे के समय कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था। बाइक पर नंबर प्लेट न होने से भी पहचान में दिक्कत आ रही है। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश और मामले की जांच जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us