SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » मां का दूध अमृत समान शहडोल में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम

मां का दूध अमृत समान शहडोल में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल जिला चिकित्सालय की विशेष नवजात देखभाल इकाई (SNCU) में 1 से 8 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम में माताओं को नवजात शिशुओं के लिए केवल मां का दूध पिलाने के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में SNCU इंचार्ज और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार हथगेल ने कहा, “मां का दूध नवजात के लिए अमृत समान है। पहले एक-दो दिन में आने वाला कोलेस्ट्रॉम पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शिशु की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।”

कार्यक्रम के दौरान भर्ती बच्चों की माताओं ने अपने अनुभव साझा किए। सुमिता नामक एक मां ने बताया कि उन्हें पहले प्रारंभिक दूध के महत्व की जानकारी नहीं थी, लेकिन अब वह इसे अवश्य पिलाएंगी।

नर्सिंग स्टाफ और माताओं ने मिलकर स्तनपान जागरूकता पर रंगोली भी बनाई। डॉ. सुनील ने बताया कि स्तनपान न केवल शिशु के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे मां का स्वास्थ्य भी तेजी से सुधरता है और मातृत्व का अभव और सुखद बनता है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us