श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:
शहडोल में लूटकांड का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार
स्थानः वन विहार के पास, ब्यौहारी थाना क्षेत्र
समयः गुरुवार देर रात
पीड़ितः 16 वर्षीय किशोर
घटनाः
भाई के बाथरूम जाने पर किशोर अकेला बाइक पर था
दो बाइकों पर आए तीन बदमाशों ने धमकाकर मोबाइल और ₹3,000 लूटे
पुलिस कार्रवाई:
थाना प्रभारी अरुण पांडे ने तीन टीमें गठित कीं
कुछ घंटों में रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपीः सागर बारगाही, बालकिशन शुक्ला, एक नाबालिग
बरामदगी: मोबाइल फोन, ₹3,000 नकद, दो बाइकें
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी और घटना में इस्तेमाल की गई दो बाइकें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, टिहकी से घर लौट रहा 16 वर्षीय किशोर अपने भाई के साथ बाइक पर था। रास्ते में भाई बाथरूम के लिए वन विहार के पास रुका, तब किशोर अकेला बाइक पर बैठा था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और किशोर को धमकाकर उसका मोबाइल फोन व ₹3,000 नकद लूटकर फरार हो गए।
वारदात की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरुण पांडे ने तीन टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की। कुछ ही घंटों में पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से सागर बारगाही, बालकिशन शुक्ला और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।







